पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • पुलिस.. रैंकिंग में दरगाह थाना इस बार प्रदेश में तीसरे स्थान पर

पुलिस.. रैंकिंग में दरगाह थाना इस बार प्रदेश में तीसरे स्थान पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पीएमएस रैंकिंग सिस्टम में पुलिस थाना दरगाह माह मार्च 2018 में राजस्थान में तृतीय स्थान पर रहा है। एसपी राजेन्द्र सिंह के अनुसार पूर्व में माह जनवरी 2018 में राजस्थान में प्रथम स्थान पर रहा था। द्वितीय स्थान अजमेर जिले का पुलिस थाना गंज तथा तृतीय स्थान पर सवाई माधोपुर जिले का वजीरपुर थाना रहा है। गौरतलब है कि राजस्थान राज्य मे लगभग 800 से अधिक पुलिस थाने हैं। पुलिस थाना दरगाह क्षेत्र में उर्स मेले की व्यवस्थाएं, भारत बंद के दौरान पुलिस की मुस्तैदी से अप्रिय घटनाओं की रोकथाम व लोक सभा उपचुनाव मे भी शांति व कानून व्यवस्था बहाल रखने में पुलिस की सजगता को पुलिस मुख्यालय ने सराहनीय माना है। दरगाह थाना इलाके में धार्मिक आयोजन और जुलूस के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की अहम भूमिका होती है। इसमें दरगाह थाना पुलिस सफल घोषित किया गया है।

खबरें और भी हैं...