भटनागर अध्यक्ष एवं मंडरावलिया सचिव
अजमेर| चन्द्रवरदाई नगर ‘ए‘ ब्लाॅक विकास समिति की साधारण सभा एवं चुनाव ओंकारेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुए। चुनाव में सर्व सम्मति से योगेंद्र भटनागर अध्यक्ष, डाॅ. एमबी मंडरावलिया सचिव, एसएस बेदी उपाध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता मंदिर सचिव, आरके गौड़ एवं दिनेश खोरवाल उपसचिव, लता शर्मा संगठन सचिव, नीरज जैमन सांस्कृतिक सचिव एवं अरविंद मिश्रा कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अतिरिक्त एडी वरयानी, जसपाल सिंह, कमलेश शर्मा, चंदुलाल परिहार, दयाल ज्ञानानी, प्रेम कुमार धौलपुरिया, भरत गोकलानी एवं अनिल शर्मा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।