पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जन कल्याणकारी योजनाओं पर परिचर्चा का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| सहाय एकल खिड़की योजना के माध्यम से जनकल्याण योजनाओं से लाभान्वित करने ओर समस्या समाधान करने संबंधी विषय पर मंगलवार को परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में एनएलयूएम नगर निगम, अजमेर जिला उद्योग केंद्र, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च सीफआर अजमेर में अजीम प्रेमजी फिलेन्थ्रेफिक इनिटियेटिव के सहयोग से सहाय एकल खिड़की के माध्यम से माह जनवरी तक 8692 वंचित शहरी गरीब एवं उनके परिवारों तक पहुंच बनाई है। इनमें 878 हस्तशिल्प व बुनकर, 332 महिला आरोग्य समिति सदस्य, 161 कचरा बीनने वाले, 86 घरेलू कामगार, 347 बीड़ी श्रमिक, 3247 निर्माण श्रमिक, 2878 होम बेस्ड वर्कर, 101 स्ट्रीट वेंडर शामिल रहे हैं। जिला उद्योग केंद्र के नोडल अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि आर्टीजन कार्ड, भामाशाह रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, बाजार सहायता कार्ड की जानकारी दी। पालनहार योजना के नोडल अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि सहाय एकल खिड़की को और भी सशक्त करने के लिए महिलाओं का सहयोग लेना होगा। खाद्य सुरक्षा योजना के नोडल अधिकारी प्रतीक कुमार ने बताया कि कच्ची बस्ती मे निवास करने वाले परिवार, गैर सरकारी सफाईकर्मी के लिए प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया जारी है।

खबरें और भी हैं...