टीम बनाकर किया कार्यालय संपर्क
अजमेर|राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के 20 मई को राजकीय जवाहर उमा स्कूल में होने वाले जिला अधिवेशन के लिए कार्यालय संपर्क अभियान लगातार जारी है। जिला मंत्री मनोज वर्मा ने बताया कि संपर्क अभियान के तीसरे दिन बुधवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय, वन विभाग, उप पंजीयन कार्यालय, सहकारिता विभाग, जिला उद्योग केंद्र, नगर नियोजन कार्यालय, उप महानिरीक्षक पंजीयन व मुद्रांक, परिवहन विभाग, टीटी कालेज में प्रदेश महामंत्री रणधीर सिंह कच्छावा, जिला संगठन सहमंत्री लक्ष्मण सिंह गौड़, दीपक मंडोलिया के नेतृत्व में टीम ने संपर्क किया। इस दौरान सुरेश चंद वर्मा, उमेश सिंह वशिष्ठ, मोहन कृष्ण मिश्रा, मदन बुनकर, राजेश कुमार वर्मा, किरण शेखावत, संतोष कुमार छीपा, देवेंद्र सेन, माया आसनानी, मोहित सोनी, अंजना गुप्ता, अरुण अपूर्वा, प्रह्लाद शर्मा सहित उपस्थित रहे। अजमेर जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों व आयोजन समिति सदस्यों की जिला अधिवेशन की अंतिम तैयारी बैठक 18 मई शाम 5 बजे जवाहर स्कूल सभागार हाल में होगी।