अजमेर | भारत सरकार पर्यावरण मंत्रालय एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ तोपदड़ा के तत्वावधान में स्काउट गाइड ने रेलवे स्टेशन के बाहरी हिस्से व पटरियों के मध्य एकत्र पॉलीथिन व कचरे की सफाई की। संघ तोपदड़ा के सचिव उम्मेद सिंह राठौड़ की अगुवाई में सहाय राज्य संगठन आयुक्त अजमेर मंडल के विनोद दत्त जोशी, प्रधान स्थानीय संघ तोपदड़ा को मोहनलाल साबू के मुख्य आतिथ्य में लगभग 50 स्काउट गाइड रोवर, रेजर ने पॉलीथिन व कचरे को उठाया और साफ सफाई की। शिवलाल स्काउट मास्टर नन्दराम स्काउट मास्टर अलका कंवर रेंजर गरिमा मौर्य व भावना जोनवाल राष्ट्रपति रेंजर ने अपना अभिन्न योगदान दिया। अन्त में सचिव ने आगंतुक मेहमानों का आभार व्यक्त किया।