डिग्री और अन्य किसी भी तरह के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए जिले के सभी संवर्गों के नर्सिंग कर्मचारियों के यूनिक आईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के बैनरतले जेएलएन मेडिकल कॉलेज एवं सामूहिक चिकित्सालय संघ की ओर से नर्सेज एसोसिएशन कार्यालय में कार्ड बनाए जा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने बताया कि ये कार्ड 26 मई तक बनाए जाएंगे। मीणा ने बताया कि नर्स ग्रेड प्रथम व द्वितीय, एलएचबी, एएनएम, नर्सिंग ट्यूटर, लेक्चरर सहित सभी कर्मचारियों एवं निजी चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत नर्सिंग कर्मचारियों, इंडियन नर्सिंग कौंसिल से मान्यता प्राप्त केंद्र एवं कौंसिल से रजिस्टर्ड एवं डिग्री व डिप्लोमाधारी नर्सिंग कर्मियों के यूनिक आईडी कार्ड बनवाना आवश्यक है। यह बनने से कौंसिल में जाकर रजिस्ट्रेशन रिनुअल करवाने की जरूरत नहीं रहेगी, साथ ही अन्य कई तरह के फायदे और राहत मिलेगी।