पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • हॉस्टल में सफाई ठप, रेजीडेंट डॉक्टर्स ने दी 2 घंटे कार्य बहिष्कार की चेतावनी

हॉस्टल में सफाई ठप, रेजीडेंट डॉक्टर्स ने दी 2 घंटे कार्य बहिष्कार की चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेएलएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट्स, इंटर्न, यूजी और गर्ल्स हॉस्टल में कई दिनों से सफाई व्यवस्था ठप है। इससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और वातावरण में दुर्गंध फैली है। इसे लेकर रेजीडेंट्स में रोष व्याप्त है। रेजीडेंट्स ने जेएलएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, अगर सफाई नहीं हुई तो 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

राजस्थान एसोसिएशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स, जेएलएन मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह लामरोर ने बताया कि गत 1 मई से सभी छात्रावासों में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। सफाई के टेंडर खत्म होने के बाद से मेडिकल कॉलेज से जुड़े सभी छात्रावासों में व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। पूरे परिसर में जगह-जगह कूड़ा करकट और गंदगी के ढेर हैं। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन को कई बार अवगत करवाने के बाद भी सफाई नहीं करवाई गई है।

खुद पैसे खर्च कर करवा रहे सफाई

डॉ. लामराेर ने बताया कि प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था नहीं करवाने से चारों ओर गंदगी फैली है और बीमारियों का खतरा बना रहता है। जब से सफाई ठेके का टेंडर खत्म हुआ है रेजीडेंट्स खुद अपने पैसों से सफाई करवा रहे हैं। अब तक 15 हजार रुपए सफाई व्यवस्था पर खर्च किया जा चुका है।

काम बंद रख करेंगे सफाई

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने जेएलएन मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल को पत्र लिखकर समस्या से अवगत करवाते हुए सफाई व्यवस्था करवाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो रेजीडेंट डॉक्टर्स और मेडिकल स्टूडेंट्स सुबह 8 से 10 बजे तक 2 घंटे कार्य बहिष्कार करते हुए खुद सफाई करेंगे। इस दौरान आपातकालीन व्यवस्थाएं ही सुचारू रहेंगी।

खबरें और भी हैं...