अजमेर|सिंधु धारा संगीत समिति की ओर से नगीना बाग स्थित कार्यालय में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में युवतियां रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण ले रही हैं। उपाध्यक्ष प्रकाश छबलानी ने बताया कि रविवार को ढोलक वादन के विशेषज्ञ संतोष ने निशुल्क ढोलक वादन के गुर सिखाए। अध्यक्ष मंघाराम भिरयानी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर को 15 दिन के लिए बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। प्रचार कमेटी के सचिव रमेश लालवानी ने बताया कि समिति का उद्देश्य युवतियों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करना है। समिति द्वारा 116 महिलाओं एवं युवतियों-बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण भावना टेवानी दे रही हैं। डांस एवं नृत्य का अनिता दरियानी प्रशिक्षण दे रही हैं। इस अवसर पर किशोर विधानी, राजेश झूरानी, सुंदर मटाई, लक्ष्मण चैनानी, जीया छबलानी, मीरा मूलचंदानी सहित अन्य उपस्थित थे।