अजमेर| आर्य समाज संस्था नला बाजार मूंदड़ी मोहल्ला परिसर में हवन यज्ञ के माध्यम से अपने सत्संग प्रवचनों में किशनीदेवी ने भजन के माध्यम से कहा कि प्रभु से प्रीत लगा, प्रभु है सबका रखवाला। किशनी देवी ने कहा कि सत्संग की महिमा समस्त सन्तों, महापुरुषों ने की है और बताया है कि सत्संग में जाने से मनुष्य पवित्र होता है और राग द्वेष समाप्त होता है। संयुक्त मंत्री रमेश लालवानी ने बताया है कि इस अवसर पर प्रभु आराधना के भजन एवं सत्संग प्रवचनों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चन्द्रा देवनानी, उप प्रधान चतुर मूलचंदानी, निर्मला हुन्दलानी, किशन प्यारी अग्रवाल, महेश हुन्दलानी, प्रीति शर्मा, रमेश लालवानी, नानक गजवानी, लालचन्द आर्य, रवि कुमार सहित आर्य समाज संस्था नला बाजार मूंदड़ी मोहल्ला के अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी सम्मिलित थे। हवन यज्ञ लाल चन्द आर्य ने संपन्न करवाया।