पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • भाजपा जवाहर रंगमंच पर 3 जून को प्रबुद्धजन सम्मेलन करेगी आयोजित

भाजपा जवाहर रंगमंच पर 3 जून को प्रबुद्धजन सम्मेलन करेगी आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| भारतीय जनता पार्टी द्वारा 3 जून को जवाहर रंगमंच पर प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। भाजपा राजस्थान प्रदेश की कार्य योजना के अनुसार इस प्रबुद्धजन सम्मेलन के लिए कार्य योजना समिति का गठन किया गया है। जिसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सोमर| आर्य को संयोजक तथा उपाध्यक्ष सतीश बंसल एवं वरिष्ठ नेता डॉक्टर प्रियशील हाडा को सह संयोजक का दायित्व दिए जाने के साथ ही आयोजना समिति में आर्थिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश शर्मा, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण जैन, व्यवसाय उद्योग प्रकोष्ठ अध्यक्ष रमेश चेलानी, शिक्षक प्रकोष्ठ के यशोदानंदन चौहान, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राजू शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के मनोज डिडवानिया, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष करण सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा के साथ ही सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख में प्रमुख रूप से सक्रिय लोगों में नवीन सोगानी तथा उमेश गर्ग को सदस्य मनोनीत किया है। जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि उपरोक्त प्रबुद्ध जन सम्मेलन के अंदर समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो इसके लिए जिला आयोजना समिति की बैठक हुई जिसके अंदर जिला आयोजन समिति के सभी सदस्यों के अतिरिक्त भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष भी मौजूद थे। बैठक में तय किया गया कि 26 मई तक सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष एवं आयोजन समिति के सदस्य प्रबुद्धजन से संपर्क कर उन्हें सूचीबद्ध करेंगे तथा 27 मई को वृहद स्तर पर जिला बैठक में इसकी जानकारी देंगे। जहां से आगे की रूपरेखा सुनिश्चित होगी। 27 मई को होने वाली बैठक में जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, विधायक, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित होंगे। बैठक में भाजपा ने तय किया कि अजमेर महानगर के प्रमुख श्रद्धा केंद्रों से संतों से संपर्क करेंगे।

सम्मेलन के लिए कार्य योजना समिति का गठन

खबरें और भी हैं...