अजमेर | अजमेर डिस्कॉम क्षेत्र की बिजली समस्याओं के लिए उपभोक्ता सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हाथीभाटा पावर हाउस में आयोजित जनसुनवाई में अपनी समस्याएं रख सकेंगे। अजमेर सिटी सर्किल के एसई मुकेश ठाकुर ने बताया कि डायरेक्टर टेक्नीकल केपी वर्मा, चीफ इंजीनियर एमबी पालीवाल, एडिशनल एसपी विजिलेंस मुकेश सांखला, टाटा पावर के प्रतिनिधि जनसुनवाई में मौजूद रहेंगे। जनसुनवाई में आने वाले उपभोक्ता सुबह 9.30 बजे जनसुनवाई के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे।