पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेट्रोल के दाम Rs.79 के करीब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | पिछले सात दिनों में पेट्रोल में 1 रुपए 64 पैसे और डीजल में 1 रुपए 72 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। डीजल में पेट्रोल की अपेक्षा आठ पैसे लीटर की अधिक वृद्धि हुई है। गौरतलब है कि चुनाव नतीजों के बाद पेट्रोल और डीजल के भावों में प्रतिदिन दस से पंद्रह पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हो रही है।

कर्नाटक चुनाव में मतदान से पहले सरकार ने अघोषित रूप से कीमतों पर रोक लगा दी थी। अजमेर में 6 मई को पेट्रोल की कीमत 77 रुपए 16 पैसे तो डीजल के भाव 70 रुपए 10 पैसे प्रति लीटर थे।

कीमतों में वृद्धि का सिलसिला 14 मई से शुरू हुआ जो बढ़ता जा रहा है। रविवार को अजमेर में पेट्रोल के 78 रुपए 80 पैसे और डीजल के 71 रुपए 82 पैसे हैं। पेट्रोल पंप मालिक प्रदीप गर्ग का कहना है कि अजमेर में इससे पहले इतना पेट्रोल और डीजल महंगा नहीं बिका है।

ऐसे बढ़ीं प्रति लीटर दरें

दिनांक पेट्रोल डीजल

6 मई 77.16 70.10

9 मई 77.16 70.10

11 मई 77.16 70.10

13 मई 77.16 70.10

14 मई 77.33 70.32

15 मई 77.49 70.55

17 मई 77.86 71.00

18 मई 78.16 71.30

19 मई 78. 47 71. 54

20 मई 78. 80 71. 82

खबरें और भी हैं...