पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • पीएनबी ने आईपीसी की धाराओं का विवादित बोर्ड हटाया

पीएनबी ने आईपीसी की धाराओं का विवादित बोर्ड हटाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | भारतीय दंड संहिता की धाराओं का अपने तरीके से मतलब निकालते हुए बैंक परिसर में लगाया गया विवादित बोर्ड पीएनबी बैंक की रामगंज शाखा ने हटवा दिया है। बैंक में ग्राहकों को सरकारी कर्मचारियों के प्रति होने वाले अपराधों की जानकारी देने के लिए लगाए गए बोर्ड पर धाराअों की उटपटांग व्याख्या की हुई थी। भास्कर ने इस ओर ध्यान दिलाते हुए समाचार प्रकाशित किया जिसके तुरंत बाद बैंक प्रबंधन ने बोर्ड हटा दिया।

इस संबंध में बैंक मैनेजर की आेर से कहा गया कि उनकी नियुक्ति से पहले ही बोर्ड वहां टंगा हुआ था। धाराओं की व्याख्या करते हुए इस पर किसने तहरीर लिखवाई इसकी उनको जानकारी नहीं है। भास्कर ने जब विवादित बोर्ड को लेकर समाचार प्रकाशित किया तो मालूम पड़ा कि बोर्ड पर गलत व्याख्या की हुई थी।

खबरें और भी हैं...