पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • नगर निगम ने कोचिंग सेंटर को भेजा एक लाख जुर्माने का नोटिस

नगर निगम ने कोचिंग सेंटर को भेजा एक लाख जुर्माने का नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी दीवारों पर पोस्टर विज्ञापन कर दिए थे चस्पा

इंफ्रा रिपोर्टर | अजमेर

सरकारी दीवारों पर पोस्टर और विज्ञापन के पम्पलेट लगाकर उसे बदरंग करने के मामले में नगर निगम प्रशासन ने कोचिंग संचालक को जुर्माना जमा करवाने को लेकर नोटिस जारी किया है।

उपायुक्त गजेंद्र सिंह रलावता ने बताया कि गत दिनों तीन फर्मों को नोटिस जारी कर सरकारी संपत्ति पर उनके द्वारा चिपकाए गए पोस्टर और विज्ञापनों को हटाने के लिए कहा था, निगम प्रशासन ने खुद विज्ञापन हटवाए थे, लेकिन आधारशिला कोचिंग संस्थान ब्यावर रोड ने रात में फिर से विज्ञापन चस्पा कर दिए। इसे गंभीरता से लेते हुए आयुक्त हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर आधारशिला कोचिंग इंस्टीट्यूट को सीज कर दिया गया।

इस संबंध में गुरुवार को इंस्टीट्यूट को एक लाख रुपए की शास्ती जमा करवाने का पत्र लिखा गया है। संस्थान संचालक से एक लाख रुपए जुर्माने के साथ अंडरटेकिंग ली जाएगी कि भविष्य में शहर की सरकारी संपत्ति पर किसी प्रकार का कोई विज्ञापन बिना अनुमति के नहीं लगाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...