अजमेर | आदर्शनगर और रामगंज इलाके में दो सूने मकानों से शातिर चोरों ने करीब पांच लाख कीमत के जेवरात और नकदी पार कर दी। रामगंज थाना पुलिस ने वारदात में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आदर्शनगर थाना इलाके में शालीमार कॉलोनी गली नंबर तीन में हॉस्टल संचालक के मकान में शातिर चोर घुस गए और सामान खंगाल दिया। शातिर चोरों ने मकान से करीब ढाई लाख रुपए के गहने, कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक की सूचना पर आदर्शनगर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के दावों के बीच शहर में नहीं रुक रहीं चोरी की वारदातें
आदर्श नगर स्थित शालीमार कालोनी मंे चोरी की वारदात।
भगवान गंज स्थित रिटायर्ड कर्मचारी के मकान में चाेरी।