अजमेर|प्रदेश में बजरी खनन पर रोक के बाद निर्माण क्षेत्र में बेरोजगार हुए श्रमिकों को लेकर पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती ने चिंता जताई है। बाहेती ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि बजरी संकट ने खनन श्रमिक से लेकर निर्माण श्रमिक व इससे जुड़े कामगारों को बेरोजगार कर दिया है। थोड़ा बहुत काम चल रहा है वो ब्लैक की बजरी के मोटे दाम चुकाकर किया जा रहा है।