अजमेर | वैशाली नगर स्थित छतरी योजना में नाले के पास पहले से बने पार्क से सटी सड़क खोदकर नया पार्क बनाए जाने का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। स्थानीय निवासियों ने इस बाबत अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि एडीए द्वारा नाले के पास पार्क विकसित किया जा रहा ह जबकि इसके पास ही पहले से जो पार्क है वह दुर्दशा का शिकार है। लोगों का कहना है कि बेशकीमती जमीन पर पार्क बनाने का कोई औचित्य नहीं है बल्कि इसे आवासीय रूप से विकसित किया जाना चाहिए।
अतिक्रमण हटाने की मांग : आनासागर सरक्यूलर रोड़ के पास स्थित पार्श्वनाथ कॉलोनी के नजदीक एक संस्था द्वारा नाले की पुलिया पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए स्थानीय निवासियों ने नगर निगम महापौर को ज्ञापन दिया है।