पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना के लिए मांगे प्रस्ताव

मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना के लिए मांगे प्रस्ताव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | नेशनल मिशन फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर के अंतर्गत सॉयल हैल्थ मैनेजमेंट (एसएचएम) के तहत ग्राम स्तर पर मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। जिसके लिए ग्रामस्तर पर ग्राम उद्यमी (18-45 आयु वर्ग) अपना प्रस्ताव उपनिदेशक कृषि (विस्तार) को जमा करा सकते हैं। ये प्रयोगशालाएं मृदा नमूनों काे एकत्रीकरण एवं समय पर विश्लेषण कर ऑनलाइन सॉयल हैल्थ कार्ड तैयार कर उपलब्ध करवाएंगी।

लाभार्थियों के लिए शर्तें : उपनिर्देशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद वीके शर्मा ने बताया कि ग्राम स्तर पर प्रयोगशाला स्थापना के लिए लाभार्थी की आयु 18-45 वर्ष एवं कम्प्यूटर ज्ञान के साथ द्वितीय श्रेणी में मैट्रिक पास होनी चाहिए तथा स्वयं का भवन अथवा 4 वर्ष का भवन किराए का अनुबंध होना चाहिए। मृदा नमूनों का संग्रहण, परीक्षण, कार्ड प्रिंट कर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण करना होगा। लाभार्थी को गांव में स्वयं का भवन या किराए के भवन का चार वर्ष लीज एग्रीमेंट जमा कराना होगा।

वित्तीय सहायता : लाभार्थी को वित्तीय सहायता के रूप में प्रति प्रयोगशाला स्थापना के लिए कुल परियोजना लागत राशि 5 लाख का 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...