पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक हजार 437 प्रकरणों का निस्तारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार 2018 के अन्तर्गत गुरुवार को एक हजार 437 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी स्तर पर 76 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें खाता दुरुस्ती के 33, विभाजन के 7, खातेदारी घोषणा के 4, स्थायी निषेधाज्ञा के 2, नामांतरण अपील के एक, इजराय के 13, रास्ते के एक, पत्थरगढ़ी के 4 तथा अन्य 11 है। तहसीलदार स्तर पर एक हजार 361 प्रकरण निस्तारित हुए । इनमें से नामांतरण के 101, खाता दुरुस्ती के 103, खाता विभाजन के 41, सीमाज्ञान के 5, धारा 251 के 3, राजस्व नकलें 429 एवं अन्य 670 हैं।

समीक्षा बैठक शनिवार को : राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार 2018 की प्रगति की समीक्षा बैठक शनिवार 19 मई सुबह 10.30 बजे जिला कलेक्टर आरती डोगरा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...