पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला कांग्रेस ने सूफिया का किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|महिला व यूथ कांग्रेस की ओर से बुधवार को जयपुर रोड स्थित डाक बंगले में मैराथन धावक सूफिया खां का माला पहनाकर व बुके भेंटकर सम्मान किया गया। अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि सूफिया खां ने 20 दिन में 750 किमी के सफर पर समरसता का संदेश लेकर पैदल निकली थी जो कि दिल्ली, आगरा, जयपुर होते हुए फिर दिल्ली पहुंची। सूफिया खां के इस सफर को गोल्डन ट्राइंगल का नाम दिया गया है।

स्वागत के दौरान सैयद यासिर चिश्ती, रेनू मेघवाल, परवेज खां, अभिलाषा बिश्नोई, नमन जैन, हार्दिक, अकरम खां, अरुणा कच्छावा, वंदना खोरवार, रूस्तम घोसी, दिलीप, रमेश, राजू कुरैशी, अकरम, निजाम, मुहर्सिल व मुमताज सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...