पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • लाइन शिफ्ट करने के लिए एडीए की ओर से जलदाय विभाग को दिए जाएंगे 52 लाख रुपए

लाइन शिफ्ट करने के लिए एडीए की ओर से जलदाय विभाग को दिए जाएंगे 52 लाख रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोक उद्यान से लेकर एमडीएस यूनिवर्सिटी तिराहे तक जयपुर रोड़ को सिक्स लेन करने के काम में पानी की पाइप लाइन बाधक बन गई है। एडीए की आेर से करवाए जा रहे इस काम के तहत अब पाइप लाइन शिफ्टिंग के लिए जलदाय विभाग को 52 लाख रुपए दिए जाएंगे। पाइप शिफ्टिंग के चलते सिक्स लेन के इस काम में करीब चार महीने की और देरी हो सकती है।

तीन किलोमीटर तक सिक्स लेन का काम एडीए ने यूं तो पिछले साल शुरू किया था लेकिन इसमें हाल के दिनों में ही तेजी आई थी। सड़क के एक ओर की चौड़ाई बढ़ाने का काम तकरीबन पूरा हो गया है और वहां डामरीकरण ही शेष रहा है। लेकिन रोड के दूसरी ओर जहां बड़ी संख्या में आबादी क्षेत्र और दुकानें आदि हैं वहां काम में कई तरह की अड़चनें आ रही है। इस आेर बड़ी संख्या में अतिक्रमण भी चिन्हित हुए हैं। अतिक्रमियों को समझाइश से हटाने का काम चल रहा है। एडीए एक्सईएन नरसिंह चौधरी ने तहसीलदार के साथ अतिक्रमियों से वार्ता की और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए। इसके बाद यह माना जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने में दिक्कत नहीं आएगी और बड़ी संख्या में अतिक्रमी स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएंगे। अभी पानी की पाइप लाइन को शिफ्ट करना बड़ा काम है जिसके लिए सोमवार को एडीए में जलदाय विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर सहमति बन गई है। सड़क निर्माण में दूसरी बाधा बजरी पर राेक की भी है। पाइप लाइन शिफ्टिंग के लिए एडीए को 52 लाख रुपए जलदाय विभाग को देने हैं। इसके बाद जलदाय विभाग शिफ्टिंग का काम शुरू करेगा। इस सारी कार्रवाई में करीब चार माह लग सकते हैं इसके बाद सड़क बनाने का काम फिर शुरू होगा।

हेड़ा के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स पर चल रही है कवायद

एडीए सदर शिवशंकर हेड़ा ने कुछ दिन पहले यूओ नोट जारी किया था जिसमें जयपुर रोड सिक्स लेन सहित 13 प्रोजेक्ट्स की प्रगति रिपोर्ट तलब की थी। इसमें लोहागल रोड़ को फोर लेन किए जाने, अजमेर पुष्कर के बीच टनल, दयानंद स्मारक, बेटी गौरव उद्यान, चाट बाजार, स्पोर्टस हब, कन्वेंशन सेंटर, तोपदड़ा वैकल्पिक मार्ग, स्वस्तिक सिटी, स्प्रिच्युअल हब, गणेश गढ़ विकास और होकरा फार्म हाउस प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

जयपुर रोड को सिक्स लेन करने के काम में पानी की पाइप लाइन बनी बाधा

खबरें और भी हैं...