पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • सामूहिक विवाह... खटीक समाज के 14 जोड़ों का विवाह कल

सामूहिक विवाह... खटीक समाज के 14 जोड़ों का विवाह कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे... 1 मई से चल सकती है दौराई रेलवे स्टेशन से शताब्दी

पुष्कर | अखिल भारतीय खटीक महासभा (सकल चौरासी) पुष्कर के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित होने वाले समाज के 17वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

महासभा के अध्यक्ष छीतरमल टेपण ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सम्मेलन में शामिल होने वाले वधू पक्ष को समाज के राधाकृष्ण मंदिर में ठहराया जाएगा। देवनगर रोड़ स्थित समाज की विश्राम स्थली से सुबह 9 बजे बिंदौरी बैंड बाजों के साथ शुरू होगी तथा अंबेडकर सर्किल से होती हुई गनाहेड़ा रोड़ स्थित समाज की विश्राम स्थली पर पहुंचेगी जहां पर तोरण की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद स्टेज पर वरमाला होगी होगी। बाद में पाणिग्रहण संस्कार का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे आशीर्वाद व विदाई समारोह होगा।

खबरें और भी हैं...