ममता गर्ग मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता 5 से
अजमेर | प्रथम जिला स्तरीय ममता गर्ग मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 5 व 6 मई को महाराज अग्रसेन पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। इसमें छात्रा वर्ग की 6 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट में सोफिया स्कूल, सेंट मेरीज काॅन्वेंट, सावित्री स्कूल, सेंट जोसफ स्कूल, रायन इंटरनेशनल स्कूल एवं ममता स्मृति क्लब की टीमें भाग लेंगी। इन टीमों को दो पुल में बांटकर सभी मुकाबले लीग कम नॉक आउट आधार पर आयोजित किए जाएंगे। मुकाबले दो सत्रों में सुबह 7 बजे तथा शाम 4 बजे से शुरू होंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष उमेश गर्ग के अनुसार टूर्नामेंट की विजेता एवं उप विजेता टीमों को ममता स्मृति चल वैजयंती के साथ व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जाएगा। ममता गर्ग की साथी खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन सचिव विनीत लोहिया के अनुसार आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया है।