पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पथरी से भरी पित्त की नली दूरबीन से निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|जवाहर लाल नेहरु अस्पताल के सर्जरी विभाग में एक वृद्धा की पथरियों से भरी पित्त की नली दूरबीन से सफल ऑपरेशन किया गया। पौने दो घंटे चले ऑपरेशन के दौरान दो से तीन सेंटीमीटर की तीन पथरियां निकाली गई। ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह से स्वास्थ्य है।

जेएलएन अस्पताल के सहायक आचार्य व दूरबीन एवं कोलोरेक्टल सर्जन डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि पीसांगन भटियाणी निवासी 65 वर्षीय ग्यारसी देवी पिछले दो तीन सालों से पेट दर्द से परेशान थी। वृद्धा की जांच के बाद सोनोग्राफी करवाई गई। मरीज का सही डायग्नोस नहीं होने पर एमआरआई करवाई गई।

पता चला कि पित्त की नली में बड़ी-बड़ी पथरियां हैं और रुकावट आ गई है। आमतौर पर ऐसे मरीज का मुंह के द्वारा दूरबीन डालकर निकाल लिया जाता है, लेकिन ग्यारसी देवी की पथरियां काफी बड़ी थीं, इसलिए ऑपरेशन का निर्णय लिया गया।

अत्यधिक उम्र और सांस की परेशानी | डॉ. शर्मा ने बताया कि एक ओर रोगी की अत्यधिक उम्र थी, साथ ही वह सांस रोग से पीड़ित थी। फिजिशियन एवं चेस्ट विशेषज्ञ से परामर्श के बाद एनेस्थिसिया टीम ने ऑपरेशन के लिए सहमति प्रदान की। आपरेशन टीम में डॉ. शर्मा के नेतृत्व में डॉ अमित सिंह, डॉ श्रुति, डॉ श्रद्धा एवम नर्सिंग स्टाफ अनवर का सहयोग रहा। इसी प्रकार एनेस्थेसिया टीम में डॉ नीना जैन के नेतृत्व में डॉ वीना माथुर, डॉ बीना ठाडा व डॉ प्रियंका शामिल थे।

खबरें और भी हैं...