पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • विजयाराजे सिंधिया नगर योजना में प्लाट आवंटन की लॉटरी आज

विजयाराजे सिंधिया नगर योजना में प्लाट आवंटन की लॉटरी आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | अजमेर विकास प्राधिकरण की नई आवासीय योजना विजया राजे सिंधिया नगर में भूखंड आवंटन के लिए 19 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। अध्यक्ष शिव शंकर हेडा ने बताया कि 19 अप्रैल को जवाहर रंगमंच में सुबह 11 बजे कम्प्यूटर से एनआईसी के सहयोग से लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी निकालने के 7 दिन के भीतर सफल आवेदकों के आवेदन पत्रों की जांच कर ली जाएगी और जरूरी होने पर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद आवंटन की प्रक्रिया शुरू हाे जाएगी। ।

हेड़ा ने बताया कि इस योजना में आवश्यक विकास कार्यों के लिए निविदाएं भी आमंत्रित कर ली गई है और शीघ्र ही कार्य शुरू हो जाएंगे। गौरतलब है कि एडीए ने बीते साल विजयाराजे सिंधिया नगर योजना लांच की थी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने योजना का शुभारंभ किया था। पृथ्वीराज नगर योजना के नजदीक करीब बीस हैक्टेयर क्षेत्र में बनाई गई इस योजना में संपूर्ण भूमि सरकारी है। 15 जनवरी 2018 तक आॅनलाइन आवेदन मांगे गए थे। करीब चार हजार आवेदन मिले थे जिनकी जांच पूरी होने के बाद लॉटरी की तिथि तय की गई है।

15 जनवरी 2018 तक आॅनलाइन आवेदन मांगे गए थे,

करीब चार हजार आवेदन मिले

योजना एक नजर

योजना में कुल 536 आवासीय भूखंड हैं इनमें से लॉटरी के जरिये 446 भूखंड आवंटित किए जाएंगे।

योजना में 137 व्यवसायिक भूखंड रखे गए हैं जो नीलामी के जरिये बेचे जाएंगे।

45 वर्गमीटर से लेकर 540 वर्ग मीटर तक के भूखंड है जो आय वर्ग के अनुसार आवेदकों को दिए जाएंगे।

योजना की रेलवे स्टेशन से दूरी करीब साढ़े आठ किलोमीटर और बस स्टैंड से सात किलोमीटर है।

प्राधिकरण ने दावा किया है कि योजना में पानी, बिजली, रोड़, लैंड स्केप पार्क, हॉस्पिटल, विद्यालय, सीवर लाइन, सामुदायिक भवन सहित तमाम सुविधाएं होगी।

प्राधिकरण की यह पहली योजना है जिसका राजस्थान रियल एस्टेट रेग्यूलेशन एक्ट के तहत पंजीयन किया गया है, इस लिहाज से प्राधिकरण को तय समय सीमा में विकास कार्य पूर्ण करने होंगे।

भूखंड साइज और प्राप्त आवेदन

क्षेत्रफल उपलब्ध भूखंड प्राप्त आवेदन

42 वर्ग मी. 173 2217

72 वर्ग मी. 34 192

90 वर्ग मीटर 21 504

112.50 वर्ग मी. 111 438

175.50 वर्ग मी. 88 409

252 वर्ग मी. 7 119

420 वर्ग मी. 6 44

540 वर्ग मी. 6 40

कुल 446 3963

खबरें और भी हैं...