क्षेत्रपाल हाॅस्पिटल में डाॅ. अग्रवाल की सेवाएं प्रारंभ
अजमेर | सी-ब्लाॅक, पंचशील अजमेर स्थित क्षेत्रपाल हाॅस्पिटल मल्टी स्पेशियलिटी एण्ड रिसर्च सेंटर में बुधवार से प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. राजेश अग्रवाल की सेवाएं प्रारंभ कर दी गई हैं।
डाॅ. अग्रवाल के विशेष में जानकारी देते हुए हाॅस्पिटल के चिकित्साधिकारी डाॅ. उत्तम सिंह बड़गूजर ने बताया कि डाॅ. अग्रवाल ने एमबीबीएस की पढ़ाई जयपुर के एसएमएस मेडिकल काॅलेज तथा प्रसूति एवं स्त्री रोग में एमएस की डिग्री उदयपुर के आरएनटी मेडिकल काॅलेज से प्राप्त की है। अपनी स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने मिनीमल एक्सेस सर्जरी का विशेष प्रशिक्षण देश में डाॅ. संजय पटेल मेफ्लावर मैटरनिटी हास्पिटल अहमदाबाद से प्राप्त किया है। डाॅ. अग्रवाल ने फोइटल मेडिसिन में युएसजी डिप्लोमा विएस हाॅस्पिटल अहमदाबाद से किया है। हाॅस्पिटल के निदेशक डाॅ. रमेश क्षेत्रपाल ने कहा कि डाॅ. अग्रवाल के क्षेत्रपाल हाॅस्पिटल परिवार से जुड़ने से हाॅस्पिटल का प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग और समृद्ध हो गया है।