पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केसरिया पताका के साथ निकाली वाहन रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर अजमेर सर्व ब्राह्मण समाज की सभी शाखाओं ने एक बैनर के तले भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। प्रात: 10 बजे ब्रिज बाले बालाजी मंदिर स्थित परशुराम मंदिर पर महंत राजू ओझा ने शृंगार कर आरती की। इस दौरान राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुदामा शर्मा, मंदिर के संचालक संजीव चतुर्वेदी ने काली अखाड़ा की पूजा की और सभी समाज बंधुओं का स्वागत किया।

रैली को समाज सेवी और व्यवसायी हेमंत भाटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सबसे आगे काली का अखाड़ा और राधाकृष्ण और भगवान परशुराम की झांकी और ढोल बाजों के साथ घोड़े व ऊंटों पर सवार परशुराम जी के झंडे लेकर समाजबंधु चल रहे थे। पीछे जीप पर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा और पीछे बड़ी संख्या में हजारों विप्र बंधु भगवान परशुराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। बड़ी संख्या में लोग केसरिया पताका फहराते चल रहे थे। रैली में बच्चे युवा सेना बुजुर्ग और महिला मंडल भी शामिल था। महिला मंडल में रागिनी चतुर्वेदी, रश्मि शर्मा, मधुमती, जयश्री, ललिता औदिच्य, भावना पारीक, सुलोचना शुक्ला, सहित कई महिलाएं शामिल थी। रैली बालाजी मंदिर से जीसीए चौराहा, केसरगंज, क्लाक टावर, मदार गेट, चूड़ी बाजार, नया बाजार, फव्वारा सर्किल होते बजरंग चौराहे पर पहुंची। जगह जगह पर शहवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नया बाजार मे शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी सहित कई भाजपा कार्यकर्तओं और व्यापारी संगठनो ने स्वागत किया। कई जगह पर लोगों ने शरबत की छबील लगाकर सेवाएं दी। बजरंग पहुंचने पर सांसद रघु शर्मा का समाज बंधुओं द्वारा स्वागत किया। इस दौरान भूपेन्द्र राठौड़, विजय जैन, महेश ओझा, विवेक पाराशर, शिव बंसल सहित कई लोग शामिल थे।

परशुराम सर्किल पर सांसद शर्मा व पाठक महाराज ने किया कार्यक्रम शुभारंभ: इसी प्रकार सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से परशुराम सर्किल पर सुबह सांसद रघु शर्मा, पं. बलराम शर्मा, चित्रकूट धाम के पाठक महाराज द्वारा ध्वजारोहण किया गया और पं. घनश्याम दास मिश्रा व वेदपाठी द्वारा मंगलाचरण किया गया। सांसद शर्मा ने परशुराम जयंती के अवसर पर राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्‌घाटन कर परशुराम सर्किल पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। सांसद शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर ध्वजारोहण कर समारोह का उद्‌घाटन किया। सांसद शर्मा ने परशुराम सर्किल पर भगवान परशुराम महाराज की मूर्ति की स्थापना का आश्वासन दिया। अतिथि चित्रकूट धाम के संत पाठकजी महाराज आशीर्वचन दिए। शाम को भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बार एसोसिएशन के नवनि‌र्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। समाज के पत्रकार बंधुओं का सम्मान किया गया। भव्य आरती व आतिशबाजी व भोजन प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रवि शर्मा, महिला अध्यक्ष कुसुम मिश्रा, संभाग अध्यक्षकपिल व्यास, उपाध्यक्ष अभय मिश्रा, संजय तिवारी, मनोज मिश्रा, श्याम सुंदर शर्मा, दीनदयाल शर्मा, कपिल सारस्वत, आनन्द शर्मा शशिकांत शर्मा, दिनेश सहारा, विवेक पाराशर गौरव उपमन्यु वीपी भट्ट सुरेश शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

मंत्र जाप और आरती:अखिल भारतीय ब्राह्मण पंचायत की ओर से ऊं श्री परशुराम नम‌: मंत्र जाप करने के बाद आरती हुई। अखिल भारतीय ब्राह्मण पंचायत के अशोक शर्मा ने बताया कि शाम 6 बजे भगवान परशुराम के जीवन पर वक्ताओं में प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश्वर दयाल शर्मा ने की। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ द्वारा भगवान परशुराम के जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का पुष्पवर्षा व मिल्क रोज पिलाकर स्वागत किया गया। महासंघ अध्यक्ष कांति कुमार शर्मा, प्रवक्ता दिनेश शर्मा, संगठन महासचिव गुलाब सिंह भाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, त्रिलोक यादव समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

ब्रिज वाले बालाजी मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करते हेमंत भाटी।

नगर भ्रमण के दौरान जीप पर विराजित भगवान परशुराम जी की प्रतिमा।

भगवान परशुराम सर्किल पर समाजबंधुओं के साथ सांसद शर्मा व पाठक महाराज।

परशूराम जयंती पर शोभायात्रा में शामिल समाजबंधु।

ब्राह्मण समाज के कई संगठनों ने लिया भाग

आदि गौड़ एवं सनाढ्य ब्राह्मण समाज सुधार संस्था, अजमेर जिला गौड़ ब्राह्मण समाज, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण पंचायत, अजमेर दाधीच समाज समिति, दायमा ब्राह्मण पंचायत, दाधीच ब्राह्मण बचत व साख समिति, सिखवाल ब्राह्मणसभा, खाण्डल विप्र समाज, पाराशर युवा परिषद, पारीक समाज उत्थान समिति, शाक द्वितीय ब्राह्मण समिति, चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज समिति, अजयमेरु विप्र पुरोहित संस्थान समिति, सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज, औदिच्य ब्राह्मण नवयुवक मंडल, गुर्जर गौड़ सभा संस्थान, अंतर्राराष्ट्रीय ब्राह्मण सभा, राजस्थान ब्राह्मण छात्र संगठन, परशुराम इंटरनेशनल महिला प्रकोष्ठ, सारस्वत समाज सहित शहर के सभी ब्राह्मण समाज की संस्थाएं व महिला मंडल समेत कई संगठन रैली में शामिल हुए।

ये भी थे शामिल

सुदामा शर्मा, संजीव चतुर्वेदी, ओमप्रकाश ओझा ओमप्रकाश पारीक, सुशील पारीक, सुनील कुमार पाराशर, अनिल भारद्वाज, दीपक शर्मा, पंकज शैली, लोकेश भिंडा, बृजेश पांडे, दुर्गा प्रसाद गौड़, मुकेश शर्मा, राजीव भारद्वाज, राजेश शर्मा, विनीत कृष्ण पारीक, श्याम कृष्ण पारीक, राजेश पाराशर, योगेन्द्र ओझा, अजय त्रिपाठी, महेश ओझा, सुलोचना शुक्ला, रंजन शर्मा, गिरधर शर्मा सहित समाज के कई बंधुओं ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...