पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • मोहसिन सुल्तानी बने छीपा समाज के पुन:अध्यक्ष

मोहसिन सुल्तानी बने छीपा समाज के पुन:अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| तारागढ़ दरगाह इंतजामिया कमेटी के सदर मोहसिन अली सुल्तानी छीपा समाज के 5 साल के लिए पुन: अध्यक्ष बन गए हैं। बुधवार को किशनगढ़ में हुई समाज की कार्यकारिणी में यह निर्णय लिया गया। किशनगढ़ में सुभाष उद्यान में समाज के बुजुर्ग हाजी फखरुद्दीन की सदारत में यह बैठक हुई। इसमें अहमद नूर, हनीफ चीता, इमरान, उस्मान देवड़ा,बाबू भाई हवेली, डॉ. हफीज , याकूब देवड़ा, यासीन भाई, अनवर भाई, एडवोकेट नासीर, आसिफ छीपा, अख्तर हुसैन, अय्यूब डायर, सलीम भाई और मोईनुद्दीन समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। सर्वसम्मति से सुल्तानी को आगामी पांच वर्ष के लिए फिर सदर बनाया गया है। सुल्तानी अब जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।

खबरें और भी हैं...