पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विश्व विरासत दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| अजमेर मंडल द्वारा रेल विरासत को संजोने के लिए रेल संग्रहालय का निर्माण नसीराबाद रोड स्थित सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल के सामने कराया जा रहा हे, संग्रहालय में भारतीय रेल के मीटर गेज प्रणाली से संबंधित इतिहास को दर्शाया गया है इसी क्रम में विश्व विरासत दिवस के अवसर पर रेल संग्रहालय अजमेर में उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रेलवे स्कूल अजमेर के 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

ईएनएचएम विंग अजमेर मंडल के तत्वाधान में प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई प्रथम वर्ग में कक्षा 1 व 2 एवम दूसरे वर्ग में कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को ड्रॉइंग शीट, रंग, पेंसिल, क्लिप बोर्ड उपलब्ध करवाए गए। प्रतियोगिता रेल विरासत विषय पर आयोजित कराई गई प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवम तृतीय स्थान पर आए विद्यार्थियों को अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय मनीष गुप्ता ने पुरस्कृत किया। पहले ग्रुप में प्रथम पुरस्कार मुराद कक्षा 2 द्वितीय पुरस्कार दिव्या कक्षा 1 तृतीय पुरस्कार देवेंद्र कक्षा 2 दूसरा ग्रुप में प्रथम पुरस्कार तनय कक्षा 5 द्वितीय पुरस्कार शरीफ कक्षा 5 तृतीय पुरस्कार यश कक्षा 4 को दिया गया । प्रतियोगिता के साथ ही विद्यार्थियों ने निर्माणाधीन रेल संग्रहालय में बनी वाल पेंटिंग व मीटर गेज के कोच वैगन इंस्पेक्शन कार और स्टीम क्रेन आदि को देखा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर डी बालाजी ने विद्यार्थियों को वाल पेंटिंग एवम कोच के बारे में जानकारी दी। मंडल पर्यावरण एवम हाउसकीपिंग प्रबंधक एन के वर्मा ने स्टीम क्रेन के ऑपरेशन से संबंधित जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को पढ़ लिखकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रेल संग्रहालय में पुराने रेल विरासत उपकरणों को देखकर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए ।

विरासत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे।

खबरें और भी हैं...