मन को जीतने वाला ही बनता है महावीर : सुधासागर
अजमेर| ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली में स्थित प्रवचन पांडाल में मुनि सुधासागर महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मन को जो जीत लेता है वह महावीर बन जाता है, मन को जितना बड़ा मुश्किल होता है। मन को जीत लेने पश्चात ही जीवन में सब कुछ हासिल किया जा सकता है। मन को स्थिर व नियंत्रित करने के लिए वचन व कार्य को भी संयमित करना आवश्यक है।