पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हमारी विरासत ही हमारी पहचान है: बंसल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|विरासत को सहेज कर रखना जरूरी है, क्योंकि यही हमारी पहचान है। सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए भावी पीढ़ी को सजग रहना जरूरी है, अन्यथा इनका अस्तित्व खत्म हो जाएगा। क्लब सर्व उमंग, लायंस क्लब प्रांत 3233 ई 2 के प्रांतपाल सतीश बंसल लायंस विश्व धरोहर दिवस पर वैशाली नगर स्थित शहीद भगतसिंह उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि लॉयनेस क्लब की प्रांतीय अध्यक्ष आभा गांधी ने कहा कि हमारी संस्कृति, मानव सभ्यता से जुड़े स्मारक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत के महत्व, सुरक्षा एवं संरक्षण को जानना जरूरी है। क्लब अध्यक्ष प्रभा गुप्ता ने बताया कि अतिथियों द्वारा खुले आसमान में रंगबिरंगे गुब्बारे छोड़कर आमजन को हमारी विरासत के महत्व एवम संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष आरपी शर्मा, अशोक पंसारी, रामकिशोर गर्ग, डॉ. शशि मित्तल, डॉ. एसके अरोरा, सतीश विजयवर्गीय, राज शर्मा, भावना, स्नेहलता गर्ग सहित कई लोग उपस्थित थे। शहीद भगतसिंह उद्यान विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गांधी ने आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...