अक्षय तृतीया पर महिला महासमिति ने दी सेवाएं
अजमेर| दिगंबर जैन महासमिति महिला एवं युवा महिला संभाग की ओर से आदिनाथ भगवान की प्रथम आहारचर्या, अक्षय तृतीया के अवसर पर गुरुवर मुनि सुधासागर महाराज ससंघ व सुकांत भईया के सान्निध्य में नारेली भोजनशाला के कर्मियों को गणवेश भेंट किए गए। साथ ही ज्ञानोदय तीर्थक्षेत्र नारेली की गौशाला में 751 गोमाताओं को चारा व गुड़ खिलाया। सेवाकार्य मैं महिला महासमिति समाजसेवी राकेश कमलेश पालीवाल व युवा संभाग अध्यक्ष मधु अतुल पाटनी का सहयोग रहा। इस अवसर पर महिला संभाग अध्यक्ष शिखा बिलाला, आशा पाटनी, मधु पाटनी व जैन समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे। गुरुवर ने महिला महासमिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।