सरवाड़ उर्स के लिए चादर भेजेंगे
अजमेर|सूफी संत ख्वाजा साहब के साहबजादे साहब हजरत ख्वाजा फखरुद्दीन चिश्ती के उर्स के मौके पर शुक्रवार को सरवाड़ के लिए चादर रवाना की जाएगी। उर्स के लिए अंजुमन सैयदजादगान के सदस्य सैयद तकद्दुस जमाली को कन्वीनर बनाया गया है। अंजुमन सैयद जादगान के सचिव हाजी सैयद वाहिद हुसैन अंगाराशाह ने बताया कि साहबजादे साहब के उर्स के मौके पर अंजुमन की ओर से उर्स की पांच तारीख को सरवाड़ स्थित दरगाह में चादर पेश की जाती है साथ ही उर्स के दौरान जायरीन के लिए अंजुमन द्वारा लंगर का आयोजन किया जाता है। इस बार 20 अप्रैल को दरगाह से चादर रवाना होगी। जोहर की नमाज के बाद दरगाह में जुलूस की शुरूआत होगी। गाजेबाजे के साथ निकलने वाले जुलूस में खादिमों के साथ ही बड़ी संख्या में जायरीन भी शरीक होंगे। उर्स की व्यवस्थाओं के लिए तकद्दुस जमाली को कन्वीनर बनाया गया है।