अजमेर | भाजपा राजस्थान के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी, देहात उपाध्यक्ष भैंरुलाल गुर्जर को राज्य सरकार ने राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण का सदस्य मनोनीत किया है। इस प्राधिकरण के भाजपा के वरिष्ठ नेता औंकारसिंह लखावत अध्यक्ष हैं। मनोनयन कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा गैर सरकारी सदस्यों की श्रेणी में किया गया है। जयपुर निवासी एस खान व नागौर निवासी जीआर राव का भी मनोनयन हुआ है।