पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • बैंक में आने वाले ग्राहकों की जानकारी के लिए लगाए बोर्ड में धाराअों की गलत व्याख्या

बैंक में आने वाले ग्राहकों की जानकारी के लिए लगाए बोर्ड में धाराअों की गलत व्याख्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय दंड संहिता की धाराओं का मतलब देश, पुलिस कानून कुछ भी मानें, पंजाब नेशनल बैंक की रामगंज शाखा इन धाराओं का अपना ही मतलब निकालती है।

बैंक में ग्राहकों को सरकारी कर्मचारियों के प्रति होने वाले अपराधों की जानकारी देने के लिए लगाए गए बोर्ड पर धाराअों की उटपटांग व्याख्या की हुई है। बैंक प्रबंधन ने बोर्ड पर लिखा है कि अधिकारियों और कर्मचारियों से विनम्रतापूर्वक व्यवहार करें। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने हेतु भारतीय दंड संहिता अंतर्गत विभिन्न कानूनी धाराओं को बताया गया है। पीएनबी प्रबंधन ने अपनी मर्जी से भारतीय दंड संहिता की धाराअों का जिस तरह व्याख्या की है वह बताता है कि बैंक प्रबंधन की कानून को लेकर जानकारी किस स्तर की है। बैंक में आने वाले कुछ ग्राहक इस बोर्ड को पढ़ने के बाद यह टिप्पणी भी करने से नहीं चूक रहे हैं कि पीएनबी प्रबंधन की इस तरह की कानूनी जानकारी की वजह से ही शायद नीरव मोदी जैसे उद्योगपति मोटी रकम हड़प कर रवाना हो गए।

देश, पुलिस, कानून कुछ भी मानें, पीएनबी के लिए अलग हैं आईपीसी की धाराओं का मतलब

यह है बैंक प्रबंधन की कानूनी जानकारी का नमूना

बोर्ड पर अंकित धारा बैंक ने धारा के तहत यह बताया अपराध वास्तविक रूप से भादसं में यह है प्रावधान

धारा 354 सरकारी कार्य में रुकावट डालना स्त्री की लज्जा भंग करने के आशय से बल प्रयोग

धारा 420 सरकारी कार्यालय में जबरन प्रवेश करना छल करना व बेईमानी (धोखाधड़ी)

धारा 378 सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना चोरी

धारा 378, 379 सरकारी दस्तावेजों का नुकसान पहुंचाना चोरी

धारा 146, 147,150 सरकारी कार्यालयों में गड़बड़ी करना बल्वा, हथियारों सहित बल्वा

पीएनबी की रामगंज शाखा में लगाया गया बोर्ड।

खबरें और भी हैं...