पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • पपेट शो के जरिए महिलाओं को आयरन की गोली के फायदे बताए

पपेट शो के जरिए महिलाओं को आयरन की गोली के फायदे बताए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | महिला जन अधिकार समिति, अजमेर एवं क्राई: चाइल्ड राइट्स एंड यू, दिल्ली द्वारा धुवालिया नाडा-घूघरा में स्वास्थ्य एवं पोषण पर आयोजित समुदाय जागरुकता अभियान में 60 महिलाओं ने भाग लिया।

इस मौके पर आयोजित जागरुकता रैली में समुदाय को कुपोषण, टीकाकरण, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, हरी सब्जियों का सेवन नियमित करने के बारे में नारे लगाए तथा पपेट शो के माध्यम से महिलाओं को आयरन की गोली के फायदे बताए। प्रोजेक्ट समन्वयक सिल्वेस्टर एरियल ने महिलाओं को शारीरिक कमजोरी में हरी सब्जियां, दूध, दही, फल के सेवन की सलाह दी। आंगनबाड़ी पर मिलने वाले सूखे पोषाहार से हलवा बनवाकर महिलाओं को खिलाया गया।

गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं को सांप सीढ़ी के माध्यम से टीकाकरण, खानपान, अंधविश्वास, साफ-सफाई पर खेल-खेल में प्रभाव के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर रजनीबाला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिंकी गुर्जर, वार्ड मेम्बर संगीता गोपाल, समन्वयक, ममता जांगिड़, शारदा नाथ, छोटू सिंह रावत, संजय सुनारीवाल का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...