अजमेर | अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल की अध्यक्षता में अग्रवाल स्कूल में सम्पन्न हुई। जिला महासचिव हेमंत तायल ने बताया कि आगामी अग्र भागवत कथा में संस्था सदस्यों के द्वारा अधिकाधिक सहयोग दिया जाएगा। कोषाध्यक्ष राकेश हटूका ने बताया कि 27 मई को कलश यात्रा का संस्था सदस्यों द्वारा स्वागत हाेगा। उपाध्यक्ष योगेश गर्ग और दीपक बंसल ने बताया कि सभा में दीपक गोयल, रवि गर्ग, अरुण मंगल, अमित गर्ग, मनीष बंसल, खुशाल, दीपक एरन, नितेश बिंदल, धीरज बंसल, मनीष बंसल, रवि बंसल, मनीष गुप्ता, सुनील गर्ग, आयुश कंदोई, उमेश गर्ग आदि उपस्थित रहे।