अजमेर|उप रेलवे के जीएम टीपी सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने गुरुवार को डीएफसीसी कार्यों का मदार से दौराई के बीच निरीक्षण किया। टीपी सिंह सुबह जयपुर से मदार रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से उन्होंने दौराई तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद समीक्षा मीटिंग लेते हुए सिंह ने कहा कि मदार से पालनपुर तक होने वाला यह कार्य महत्वपूर्ण है। बैठक और निरीक्षण में रेलवे के प्रिंसीपल एग्ज्यूकेटिव डायरेक्टर इंफ्रा एसके मिश्रा, डीआरएम राजेश कुमार कश्यप, सीपीएम डीएफसीसी सुनील सिंह थे।
टीपी सिंह ने कहा कि 1 जून से अजमेर से नई दिल्ली के बीच ट्रेन का संचालन होगा। सिंह ने बताया कि डीएफसीसी के कार्य में काेर्ट की ओर से किसी भी प्रकार की रोक नहीं लगाई है, कार्य लगातार जारी है।