पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • जेएलएन अस्पताल में पहली बार दूरबीन से किडनी का सफल ऑपरेशन

जेएलएन अस्पताल में पहली बार दूरबीन से किडनी का सफल ऑपरेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेएलएन में ऑपरेशन के बाद मरीज के साथ डॉक्टर्स।

अजमेर|जेएलएन हॉस्पिटल में अब अत्याधुनिक मशीनों से जटिल ऑपरेशन भी होने लगे हैं। बड़े ऑपरेशन के लिए जहां पहले रोगियों को जयपुर या अन्य शहरों में जाना पड़ता था, वहीं अब जेएलएन हॉस्पिटल के डॉक्टर्स जटिल ऑपरेशन कर हॉस्पिटल को नई ऊंचाइयां दे रहे हैं। गुरुवार को भी दूरबीन के जरिए किडनी का जटिल ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद रोगी को राहत मिली है और पहले ही दिन से वो चल-फिर जा रहा है। डॉ. अनिल के शर्मा और उनकी टीम ने यह ऑपरेशन किया। डॉ. शर्मा ने बताया कि लाड़ा देवी को 6 साल पहले पथरी की जानकारी हुई थी। उस समय उपचार करवाया और गांव लौट गए। इन दिनों अधिक तकलीफ हुई तो यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रोहित अजमेरा को दिखाया, जिन्होंने सोनोग्राफी व अन्य जांचें करवाई, जिसमें सामने आया कि किडनी की पत्थर के कारण पेशाब नली में रुकावट आ गई है। किडनी के भी काम नहीं करने का अंदेशा हुआ। अन्य जांचों में सामने आया कि किडनी खराब है, जिस पर उन्होंने किडनी निकालने की सलाह दी। मरीजों की अधिकता के कारण डॉ. अजमेरा ने मरीज को डॉ. शर्मा के पास भेज दिया। डॉ शर्मा ने बताया कि जांच के बाद दूरबीन से ऑपरेशन का निर्णय लिया। डॉ. रेखा माहेश्वरी व डॉ. रोहित अजमेरा के निर्देशन में ऑपरेशन लगभग चार घंटे से अधिक चला, जिसमें सफलतापूर्वक खराब किडनी को बाहर निकाल दिया गया। किडनी में मवाद भरा हुआ था और चारों तरफ वह चिपकी हुई थी, जिससे ऑपरेशन में थोड़ी दिक्कत आई और समय भी ज्यादा लगा। ऑपरेशन के बाद किडनी को टुकड़े कर के निकाल दिया गया।

खबरें और भी हैं...