अजमेर| हिमाचल प्रदेश में आयोजित चौथी एडवेंचर नेशनल चैंपियनशिप में अजमेर की अंजलि पटेल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 10 से 13 मई तक आयोजित प्रतियोगिता में राजस्थान के महिला व पुरुष वर्गों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग में अंजलि ने 9 किमी की ट्रैकिंग कर स्वर्ण पदक हासिल किया।