अजमेर| कोटा में आयाेजित 34वीं राजस्थान स्टेट मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अजमेर टीम ने 4 स्वर्ण, 4 रजत व 1 कांस्य पदक हासिल करते हुए कुल 21 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में अजमेर टीम उपविजेता रही। वहीं उदयपुर 23 अंक के साथ विजेता बनी। अजमेर जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार निर्वाण ने बताया कि अजमेर टीम के दयाल सिंह को मोस्ट चैलेंजर का खिताब मिला। अंडर 12 आयु वर्ग में मोहम्मद अली, अंडर 13 वर्ग में सुखपाल सिंह, अंडर 14 वर्ग में डिगविज व 15-16 वर्ग में कुमार राहुल ने स्वर्ण पदक जीते। हेमंत, राकेश, दयालसिंह, शुभम व अंश गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किए। बालिका वर्ग में जसमीत, ह्रयांशी गौड़ व जय मीणा, चित्रांशी गौड़ व राशि ने रजत ने रजत पदक जीते।