अजमेर| पुष्कर रोड स्थित सावन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए स्विमिंग पुल एवं उनके शारीरिक विकास के लिए जिम की व्यवस्था की गई है। निदेशक हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास के लिए नए-नए प्रयोग किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों में सेल्फ कॉन्फिडेंस डेवलप होता है। इस वर्ष स्विमिंग पुल की व्यवस्था बच्चों के लिए की गई है। गर्मियों की छुट्टी में विद्यार्थी इस व्यवस्था का लाभ उठा रहे हैं।