अजमेर | पुरुषोत्तम माह में ठठेरा चौक स्थित रामायण मंडल में 17 से 26 मई तक प्रतिदिन अपराह्न 3 से 7 बजे तक व्यास पीठ पर शिवराज व्यास के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा वाचन किया जाएगा। गोपी चंद शर्मा की प्रेरणा से प्रारंभ कथा के प्रारंभ गुरुवार सुबह में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें काली का अखाड़ा, बैंड बाजे, बग्गी पर विराजमान महाराज सहित महिलाएं सर पर कलश लेकर चल रही थी। शोभायात्रा का रास्ते में व रामायण मंडल पहुंचने पर स्वागत किया गया।