अजमेर | समता आंदोलन समिति के 11 वें स्थापना दिवस पर बुधवार को राजहंस वाटिका में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष नारायण शर्मा सहित पदाधिकारियों ने विचार रखे। संभागीय महिला अध्यक्ष किरण मेहरा ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष केजी मोदानी ने संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. प्रताप पिंजानी, उमारानी शेखावत, नीरज पारीक, सुशांत शर्मा, चंपालाल सहित उपस्थित रहे। अंत में संभागीय अध्यक्ष एनके जांगिड़ ने आभार व्यक्त किया।