अजमेर | श्रीराम विश्व धाम अजय नगर स्थित स्वामी रामदास आश्रम में आयोजित सत्संग प्रवचनों एवं भक्तिरस के कार्यक्रम में गद्दीनशीन महन्त स्वामी अर्जुनदास ने कहा कि संत हमेशा सृष्टि के हर जीव से प्यार करना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि संतों का जीवन हमेशा शीतलता प्रदान करता है। आश्रम के संस्थापक महन्त रामदास के जीवन के उदाहरण एवं उनके भजन सुनाए। इस अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ वचन के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। चांद उत्सव के अवसर पर संत निर्मलदास ने भी पूर्व संतों की महिमा बताई। संत संतदास, नानक गजवानी, दौलतराम, महिला मंडल की सीतादेवी, जानू गजवानी, ललितादेवी तथा अन्य की मंडली की ओर से भजन भी प्रस्तुत किए गए