पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • स्पिक मैके अधिवेशन आईआईटी खड़गपुर में 3 जून से

स्पिक मैके अधिवेशन आईआईटी खड़गपुर में 3 जून से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पिक मैके का छठवां अंतरराष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन आईआईटी खडगपुर की मेजबानी में 3 से 9 जून तक होगा। इस दौरान देशभर से आने वाले लगभग 1500 छात्र-छात्राएं और संस्कृति प्रेमी आईआईटी परिसर के आश्रम जैसे वातावरण में एक सप्ताह व्यतीत करेंगे। सम्मेलन में 20 से अधिक भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्यों की प्रस्तुतियां होंगी। पद्मभूषण प्रोफेसर टीएन कृष्णन, विद्वान टीवी शंकरनारायणन, बेगम परवीन सुल्ताना, संगीतज्ञ पं. विश्वमोहन भट्ट, विकु विनायकरम, जाने माने रचनाकार जावेद अख्तर, पद्मश्री सितार वादक उस्ताद शाहिद परवेज, शास्त्रीय गायक पं. उल्हास कशालकर आदि कलाकार सम्मेलन में भाग लेंगे। स्पिक मैके के जिला समन्वयक डॉ. अनन्त भटनागर के अनुसार राजस्थान से इस अधिवेशन में लगभग सौ प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

खबरें और भी हैं...