पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • अनियंत्रित कार खाई में पलटी, बाल बाल बचा चालक

अनियंत्रित कार खाई में पलटी, बाल-बाल बचा चालक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकंगरसराय | स्थानीय थाना क्षेत्र के दुखहरणी कुआं के समीप एनएच 110 पर तीव्र गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने उक्त कार को खड्ड से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। मालिक की टोह में पुलिस जुटी है। जानकारी के अनुसार लाल रंग की कार तेल्हाड़ा की ओर से आ रही थी। अचानक दुखहरणी कुआं के समीप एनएच 110 पर उसका हैंडिल लॉक हो गया। जिससे अनियंत्रित होकर गाड़ी खड्ड में जा गिरी। जिसमें चालक को मामूली चोटें आई है। गाड़ी खड्ड में पलटने के बाद चालक किसी तरह निकलकर भाग निकला। सूचन के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।

खबरें और भी हैं...