साइकिल सवार को बालू लदे ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
पीरबीघा ओपी क्षेत्र के दत्तू बिगहा गांव के समीप बुधवार को अवैध बालू लोड ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक नकटिसराय गांव निवासी रामाशीष बिंद का दस वर्षीय पुत्र सुदामा प्रसाद है। बालक साइकिल से गांव लौट रहा था। उसी दौरान ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। जख्मी हालत में ग्रामीणों ने बालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। सीओ नवलकांत ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत परिजन को बीस हजार की सहायता राशि उपलब्ध कराई। बालू लदे ट्रैक्टर से बराबर हादसे हो रहे हैं।