पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • एकंगरसराय में दोस्तों के साथ परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

एकंगरसराय में दोस्तों के साथ परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो दोस्तों के साथ बाइक से परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई और उसके दोनों साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना बुधवार के सुबह की है। एक ही बाइक पर सवार तीनों छात्र लाल सिंह त्यागी महाविद्यालय औंगारी में इंटर की जांच परीक्षा में शामिल होने जा रहे थे। इसी फौरन बाइक अनियंत्रित होकर ताड़ के पेड़ से टकरा गई।जिसमें बाइक सवार ऋषिकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य दो छात्र राहुल कुमार, अभिनव कुमार बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राहुल को पटना रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि तीनों एक ही बाइक से परीक्षा देने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आपदा राहत के तहत सीओ नवलकांत ने मृतक के परिजनों को चार लाख रुपए का चेक दिया। कबीर अंत्येष्टि के तहत मुखिया द्वारा तीन हजार की सहायता दी गई।

खबरें और भी हैं...