पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • तेल्हाड़ा बाजार में चापाकल खराब, परेशान हाे रहे लोग

तेल्हाड़ा बाजार में चापाकल खराब, परेशान हाे रहे लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के तेल्हाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर का सरकारी चापाकाल कई माह से खराब रहने के कारण पानी के लिए हाहाकार मचा है। गर्मी के मौसम मे भी ठीक नहीं किए जाने लोगों मे काफी नाराजगी है। तेल्हाड़ा बाजार निवासी नागा प्रसाद, राजू साव, चन्दन प्रसाद, सुरेश प्रसाद आदि ने बताया कि दुर्गा मंदिर परिसर में चापाकाल कई माह से खराब पड़ा है। विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। लापरवाही का आलम यह है चापाकल को खोले हुए करीब आठ दिन हो गए हैं। लोगो को आस जगी थी कि अब पानी नसीब होगा। लेकिन चापाकाल खोलने के बाद विभाग पूरी कान में तेल डालकर सो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कहीं शरारती तत्वों ने पाइप मे ईंट पत्थर डाल दिया तो लेने के देने पड़ जाएंगे। इस संबंध मे विभाग के अधिकारी भी गोलमटोल जवाब दे रहे जबकि लोग पानी के लिए परेशान हैं। विभाग के सहायक अभियंता अभिरंजन कुमार अपने कर्मी से जानकारी लेने की बात कह कर मामले को टाल दिया। सहायक अभियंता से बात किए दो तीन दिन हो गए, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नाराज स्थानीय लोग अब सड़क पर उतर कर विरोध जताने का मन बना रहे हैं।

खबरें और भी हैं...